UKPSC Civil Judge Admit Card 2023 यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आज, 15 अप्रैल, 2023 को सिविल जज प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

यूकेपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किया है।

उत्तराखंड सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 30 अप्रैल (रविवार) को 13 जिलों में किया जाएगा।

परीक्षा 3 घंटे की होगी। प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा, जिसमें से 50 अंक सामान्य अध्ययन से और 150 अंक अन्य से पूछे जाएंगे।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनका पालन करके वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 मार्च को शुरू हुई और 21 मार्च, 2023 को समाप्त हुई।

इस भर्ती अभियान के जरिए सिविल जज के 16 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।